पुणे

Published: Aug 27, 2022 05:34 PM IST

Ganeshotsav 2022मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना, दो किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
file photo

पुणे: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर लोनावला (Lonavala) के घाट में दुर्घटना (Accident) होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके साथ ही गणपति उत्सव (Ganeshotsav) के कारण मुंबई (Mumbai) से बड़ी संख्या में लोग गांव जा रहे है इसलिए हाईवे पर अधिक भीड़ लग रही है। लोनावला के पास अमृतांजन ब्रिज के पास यह दुर्घटना होने से वाहनों की डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। पुणे की तरफ जाने वाले लेन में वाहनों की कतार लगने से छुट्टी के दिन, गणपति उत्सव के लिए गांव और कोंकण जाने वाले गणपति भक्तों की संख्या अधिक है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना हुई है। इस संदर्भ में नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मामूली दुर्घटना हुई है, लेकिन इसके कारण गणपति भक्त भारी मुश्किल में फंस गए है। दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।

चांदनी चौक का ट्रैफिक जाम होगा खत्म

उधर, चांदनी चौक में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या नागरिकों ने सीधे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष रखी है। शुक्रवार की रात 8 बजे मुख्यमंत्री शिंदे सातारा जा रहे थे। इसी दौरान चांदनी चौक के पास उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इसके बाद राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी सीनियर अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देकर तत्काल उपाय करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल चांदनी चौक के ट्रैफिक जाम के संदर्भ में पुणे मनपा आयुक्त, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर, पुणे जिलाधिकारी, नेशनल हाइवे प्राधिकरण और राज्य के मुख्य सचिव को फोन कर नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए कहा।