पुणे

Published: Mar 07, 2022 05:56 PM IST

Pimpri-Chinchwad Crimeहत्या की दो वारदातों से पिंपरी-चिंचवड़ में दहशत का माहौल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी:  एक ही दिन में हत्या (Murder) की दो वारदातों से पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) की उद्योगनगरी में दहशत का माहौल बन गया है। इसमें से एक घटना आकुर्डी विठ्ठलवाडी (Akurdi Vitthalwadi) में उजागर हुई, जिसमें एक महिला की हत्या कर दी गई। इस बारे में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी वारदात चिंचवड़ (Chinchwad) में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या की वारदात उजागर हुई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

आकुर्डी विठ्ठलवाडी में रविवार को उजागर हुई हत्या की पहली वारदात में मृतका का नाम रितू श्याम ढेरे (20) है। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति श्याम राजू ढेरे (निवासी विठ्ठलवाडी, आकुर्डी, पुणे, मूल निवासी जालना) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लाश को घर के शौचालय में फेंका

इस बारे में निगड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी श्याम अपनी पत्नी रितू के साथ विठ्ठलवाडी में रहता था। किसी अज्ञात कारण से उसने रितु की हत्या कर उसकी लाश को घर के शौचालय में फेंक दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया है। यह घटना सामने आने के बाद प्रथमेश दीपक दरेकर (25) ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सहायक पुलिस निरीक्षक विजयकुमार धुमाल मामले की छानबीन में जुटे हैं। 

घातक हथियार से वार कर बड़ी निर्ममता से हत्या की गई

चिंचवड़ के वाल्हेकरवाड़ी में रविवार को ही उजागर हुई हत्या की दूसरी वारदात में ज्ञानदेव श्रीरंग साठे (45) मृतक का नाम है। इस मामले में चिंचवड़ पुलिस ने अर्जुन रावत मुल्लीमनी (36) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ साठे की भांजी रोहिणी गोकुल गायकवाड (25) ने चिंचवड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि, ज्ञानदेव को शनिवार रात साढ़े 10 बजे के करीब फोन कर बाहर बुलाया गया। इसके बाद वे घर नहीं लौटे, दूसरे दिन सुबह नौ बजे के करीब कृष्णा होटल के पीछे खुले मैदान में उनकी लाश मिली। उनपर घातक हथियार से वार कर बड़ी निर्ममता से हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक (क्राइम) किशोर पाटिल मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।