पुणे

Published: Sep 23, 2021 07:52 PM IST

Pune NCPNCP में भाजपा के अरुण पवार, विष्णु शेलके, ज्ञानेश्वर बोऱ्हाडे हुए शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी. आगामी महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) से पहले ही पिंपरी- चिंचवड़ भाजपा (Pimpri-Chinchwad BJP) में जारी ‘लीकेज’ कायम है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में ‘इनकमिंग’ जोरों में हैं। गुरुवार को भाजपा के पदाधिकारी और मराठवाडा जन संघ के अध्यक्ष अरुण पवार, भाजपा सह्याद्री आदिवासी मंडल के विष्णु शेलके, मोशी भाजपा के युवक कार्यकर्ता ज्ञानेश्र्वर बोऱ्हाडे ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल (Join) हुए। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने मुंबई (Mumbai) में हुए प्रवेश कार्यक्रम में इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

अरुण पवार शहर में बसे मराठवाड़ा के रहवासियों के उत्थान के लिए गत कई साल से कार्यरत हैं। भाजपा में उन्होंने विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभाई है। विधायक लक्ष्मण जगताप के वे कट्टर समर्थक थे। उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में वापसी के लिए पूर्व नगरसेवक राजेंद्र जगताप और अतुल शितोले ने अहम भूमिका निभाई।

महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुटे

उपमुख्यमंत्री पवार यांनी ने उनके समेत सभी का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में स्वागत कर पिंपरी-चिंचवड शहर में एकजुटता से पार्टी संगठन बढ़ाने और महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुटने की जानकारी दी। मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आज हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पिंपरी-चिंचवड शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे, पूर्व विपक्षी नेता नाना काटे, वरिष्ठ नगरसेवक भाऊसाहेब भोईर, पूर्व नगरसेवक राजेंद्र जगताप, अतुल शितोले, पार्टी के मुख्य संगठक अरुण बोऱ्हाडे समेत अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।