पुणे

Published: Jan 06, 2024 11:22 AM IST

BJP MLA Slapped Policeबीजेपी MLA सुनील कांबले ने पुलिस जो जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
BJP विधायक सुनील कांबले ने पुलिस को जड़ा थप्पड़

पुणे: कई बार राजनेता अपनी हरकतों की वजह से या फिर विवादित बयानों की वजह से चर्चा में आ जाते है। कुछ ऐसा ही पुणे (Pune News) में हुआ है, जिसकी चर्चा अब पुरे महाराष्ट्र (Maharashtra News) में हो रही है। जी हां आपको बता दें कि पुणे शहर में शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुनील कांबले (MLA Sunil Kamble) ने गुंडागर्दी दिखाई है। सबसे पहले तो उन्होंने ससून अस्पताल की आधारशिला पर नाम नहीं होने पर उन्होंने एनसीपी पदाधिकारी की पिटाई कर दी। फिर उन्होंने जो किया उसकी निंदा हर कोई कर रहा है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

नेता ने पुलिस को जड़ा थप्पड़ 

आपको बता दें कि एनसीपी पदाधिकारी की पिटाई के बाद सुनील कांबले ने मंच से नीचे उतरकर एक पुलिसकर्मी को भी थप्पड़ मारा। फिरदेखते ही देखते इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला गरमाने के बाद सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

मामला दर्ज

बीजेपी विधायक सुनील कांबले को पुलिसकर्मी पर हाथ उठाना भारी पड़ा। सुनील कांबले के खिलाफ बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स और विपक्ष की आलोचना के बाद देर रात मामला दर्ज किया गया। ससून अस्पताल के कार्यक्रम में विधायक सुनील कांबले ने जिस पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा उनका नाम शिवाजी सरक है। फ़िलहाल ये मामला महाराष्ट्र में तूल पकड़ रहा है। 

क्या है माजरा 

दरअसल हुआ यह है शुक्रवार को ससून अस्पताल के थर्ड जेंडर वार्ड का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, हसन मुश्रीफ, सुनील तटकरे, विधायक रवींद्र धांगेकर, विधायक सुनील कांबले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस बार पुणे के बीजेपी विधायक सुनील कांबले का नाम आधारशिला पर नहीं था, इसलिए कलेक्टर डाॅ. राजेश देशमुख से भी बहस हुई। 

कांबले का आरोप 

कांबले ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक होने के बावजूद जानबूझकर मेरा नाम हटा दिया गया। इसके बाद एनसीपी के मेडिकल यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र सुरेश सातव की पिटाई की। तभी मंच से नीचे उतरते ही पुलिस कर्मी शिवाजी सरक के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

कांबले ने दी सफाई 

मामला यही नहीं थमा बल्कि इस बीच विधायक सुनील कांबले ने इस मामले में सफाई दी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने तो बस उस व्यक्ति को धक्का दिया। किसी को पीटा नहीं गया। कान के नीचे नहीं बजाया। मेरी जिंदगी एक झोपड़पट्टी में गई है, मैं अच्छी तरह जानता हूं कि कान के नीचे कैसे बजाना है।’ इस तरीके से उन्होंने इस पुरे मामले से अपना हाथ झटका है।