पुणे

Published: Jan 17, 2022 02:10 PM IST

Pune Crimeभाई की खुदकुशी का बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण, पुणे पुलिस की सतर्कता से बची बच्चे की जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

पुणे: भाई की आत्महत्या (Brother Suicide) की वजह बनी उसकी प्रेमिका के बच्चे को जान से मारने की इरादे से उसे अगवा (Kidnapping) किए जाने की वारदात पुणे (Pune) के कल्याणी नगर (Kalyani Nagar) में सामने आई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को कल्याणीनगर से अगवा कर लिया और उसे पेरने फाटा ले गया। हालांकि येरवडा पुलिस (Yerwada Police) ने तत्काल जांच शुरू करते हुए बच्चे को उनकी चुंगुल से छुड़ाया और चार आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय राम गेचंद (25), सुरज गंगाराम मौर्य (27), अजय राघोबा हावले (28), विकास आनंद भंडारी (32) और जमीर करीम शेख (19) का समावेश है। उनके खिलाफ एक महिला ने येरवडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि विजय के भाई सनी  के शिकायतकर्ता महिला के साथ संबन्ध थे। एक दिन वह शराब पीकर उसके घर गया तो महिला ने उसे घर में लेने से मना कर दिया और उसे अपने घर लौट जाने को कहा। इससे गुस्से में आकर सनी ने छत पर जाकर खुदकुशी कर ली।

सीसीटीवी से पुलिस को मिली मदद

सनी के भाई विजय को उसकी खुदकुशी के लिए महिला को लेकर नाराजगी थी। इसी नाराजगी में उसने महिला के बच्चे को अगवा करने और उसे जान से मारने की साजिश रची। महिला का बेटा कल्याणीनगर के डी मार्ट में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह घर के लिए निकल रहा था तो उसे हथियार से धमकाकर कार से अगवा कर लिया गया। उसने अपनी मां को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। वह तुरंत येरवडा पुलिस के पास पहुंची और इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर छानबीन शुरू कर दी। डी मार्ट के सामने लगे सीसीटीवी की जांच के दौरान विजय गेचंद वहां खड़ा नजर आया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए जानकारी हासिल की तो पता चला कि अपहरणकर्ता पेरने फाटा में है। वहां पहुंच कर पुलिस ने पोलो कार की तलाशी के बाद अपहृत युवक को बरामद किया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

इस प्रकार से पुलिस ने समय सूचकता, सतर्कता दिखाकर और पूरी सावधानी बरतते हुए युवक की जान बचा ली और आरोपियों को धरदबोचा। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर जाधव, येरवडा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युनूस शेख, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) विजयसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र आलेकर, पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश डोंबाले, विशाल पाटील, पुलिस हवलदार गणपत थिकोले, दत्ता शिंदे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।