पुणे

Published: Jan 04, 2022 03:18 PM IST

Pune Crimeशादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने किया वकील महिला का यौन शोषण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे: मेट्रोमोनियल साइट (Metromonial Site) पर पहचान होने के बाद शादी (Marriage) का झांसा देकर एक पुलिस कॉन्स्टेबल (Police Constable) ने महिला वकील (Lawyer Woman) का यौन शोषण किए जाने की घटना सामने आया है। इस मामले में पुणे (Pune) की चतुःश्रृंगी पुलिस ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। उसका नाम लक्ष्मण गंगाधर राउत (33, निवासी पत्रा चाल, पाषाण, मूल निवासी लोणी कालभोर, पुणे) है। अभी वह पुणे ग्रामीण पुलिस के एटीएस सेल में कार्यरत है। इस मामले में एक 29 वर्षीय महिला वकील ने चतुशृंगी पुलिस थाने में शिकायत दी है।

इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला और पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण राऊत की मार्च 2020 में मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से जान पहचान हुई थी। राउत ने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर उससे जान पहचान बनाई। 

चतुःश्रृंगी पुलिस थाने में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर देहुरोड, पिंपले निलख में लॉज पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसका यौन शोषण करने के बाद राउत ने महिला से शादी करने के लिए मना कर दिया। खुद को ठगा पाकर पीड़िता चतुःश्रृंगी पुलिस थाने में जाकर राउत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।