पुणे

Published: Oct 22, 2021 04:09 PM IST

Pune Crimeपुणे में पकड़े गए ड्रग्स के तार हरियाणा तक, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: पुणे के खडकी (Khadki) इलाके से 10 लाख रुपयों की चरस (Charas) अपराध शाखा एन्टी नारकोटिक्स दस्ते की ओर से पकड़ी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हरियाणा (Haryana) से गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। इससे अब पुणे (Pune) की घटना के तार हरियाणा से जुड़ते दिखाई दे रहे है। शहर में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई थी। इस जानकारी के आधार पर अपराध शाखा के एन्टी नारकोटिक्स दस्ते के पुलिस खडकी परिसर में गश्त लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक आरोपी के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई। 

इसके बाद वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर विकास बब्बरसिंह इटकान (22) को  बस स्टैण्ड परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 10 लाख रुपयों का चरस पुलिस को प्राप्त हुआ। उससे कड़ी पुछताछ करने पर उसने यह चरस हरियाणा से लाने की जानकारी दी। इस आधार पर पुलिस ने हरियाणा में जाकर आरोपी भरत श्यामसुंदर भौमिक (37) को गिरफ्तार कर पुणे लागा गया। उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित करने पर न्यायालय ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़े तार

वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड के नेतृत्व में हरियाणा गए विशेष दस्ते में विशाल दलवी, विशाल शिंदे, संदीप जाधव इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुणे में मिले चरस के मामले के तार हरियाणा समेत हिमाचल प्रदेश से भी जूड़ते दिखाई दे रहे है, क्योंकि यहां हिमाचल से भी चरस आने की जानकारी पुलिस को मिली है। इस मामले में पुलिस गहरी छानबीन कर रही है और आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।