पुणे

Published: Jan 20, 2022 04:16 PM IST

Kolhapur Airportमुंबई-कोल्हापुर उड़ान सेवा फिर से शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: तीन महीने के अंतराल के बाद सोमवार को कोल्हापुर हवाईअड्डे (Kolhapur Airport) से मुंबई-कोल्हापुर हवाई सेवा (Mumbai-Kolhapur Flight Service) फिर से शुरू हो गई। कोल्हापुर हवाई अड्डे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) ने ट्वीट कर जानकारी दी गई कि फ्लाई टू जेट मुंबई-कोल्हापुर-मुंबई ने 23 पैक्स आगमन और 13 प्रस्थान के साथ सफलतापूर्वक फिर से शुरू हुआ है। सभी यात्रियों और शुभचिंतकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।

कोल्हापुर एयरपोर्ट के निदेशक कमल कुमार कटारिया (Kamal Kumar Kataria)  ने बताया कि उड़ान संचालकों की ओर से कुछ दिक्कतों के कारण पिछले दो-तीन महीने से सेवा बंद थी, वरना हवाई अड्डा फिर से सेवा शुरू करने के लिए पहले से तैयार था। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर एयरपोर्ट आने वाले दिनों में अन्य गंतव्यों के लिए भी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है। बकौल कटारिया मुंबई-कोल्हापुर-मुंबई हवाई सेवा को हमेशा बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने भरोसा जताया कि यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलता रहेगा।

कार्गो सेवा शुरू करने के लिए बीसीएएस से मंजूरी

जनवरी के पहले सप्ताह में, कोल्हापुर हवाई अड्डे को कार्गो सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से भी मंजूरी मिल चुकी है। कोल्हापुर हवाई अड्डे पर 916 मीटर की लैंडिंग स्ट्रिप है। एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर से अब नाइट लैंडिंग सुविधा प्रदान करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

राजस्व में होगी वृद्धि

कटारिया ने कहा कि कार्गो सेवा से हवाई अड्डे के लिए राजस्व में वृद्धि होगी, स्थानिक उद्योग धंधो द्वारा कार्गो सेवा की हमेशा मांग होती है क्योंकि यह अंगूर और अन्य औद्योगिक सामानों को कोल्हापुर से अन्य स्थानों तक ले जाने के लिए उपयोगी होगी।