पुणे

Published: Aug 23, 2022 05:40 PM IST

Pimpri-Chinchwad Crimeपिंपरी-चिंचवड में 12.29 लाख की धोखाधड़ी, कांगो देश की महिला गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

पिंपरी: एक तलाकशुदा महिला को मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Site) पर तरह-तरह लालच दिखाकर 12.29 लाख रुपए ठगने (Fraud) के मामले में पिंपरी-चिंचवड की वाकड पुलिस (Wakad Police) ने दिल्ली जाकर कांगो देश की नागरिक रही एक महिला को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने वाकड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी,66डी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे, सर्कल 2, इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने वाकड क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला की वैवाहिक डेटिंग एप से जानकारी प्राप्त की और वादी से डॉ. अर्जुन के नाम से संपर्क किया। उसने वादी को बताया कि वह यूएसए में एक कॉस्मेटिक सर्जन है और वादी को शादी करने और भारत में बसने का लालच दिया। उसने आइस हेड इंज्युरी के इलाज के लिए बेंगलुरु से औषधि बीजों को भेजने और इन बीजों का कारोबार करने के साथ ही फर्जी बीज खरीदने के लिए मजबूर किया। बाद में उन बीजों को खरीदने के लिए विकत युएएस की कंपनी के परचेस मैनेजर के साथ भारत में आने की बात कही। एयरपोर्ट पर ग्रीन कार्ड नहीं रहने से उसे पकड़ लिया गया है और खुद को बीमार बताकर छुड़ाने के साथ विविध कारणों से उसने वादी से 12 लाख 29 हजार रुपए ट्रांसफर कराए।

पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

आरोपी अक्टूबर 2020 से जनवरी 2022 तक शिकायतकर्ता के संपर्क में थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी बेंगलुरु में है। तदनुसार जांच अधिकारी संतोष पाटिल, पुलिस निरीक्षक अपराध-1, सहायक पुलिस निरीक्षक एस. एम. पाटिल के साथ एक जांच दल जनवरी में बंगलुरू गए और आरोपी को ढूंढ निकाला। आगे की जांच में पता चला कि महिला आरोपी एक महीने पहले ही क्षेत्र छोड़ चुकी थी, लेकिन उसके साथ रहने वाले उसका साथी वहां रह रहा था। उसके साथी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह उस फ्लैट से फरार हो गया। यहां से एक बैग मिला जिसमें एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, दो मोबाइल आदि मिले। पासपोर्ट नंबर में आरोपी महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस (LOC) जारी किया गया था। इसलिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आव्रजन विभाग ने आरोपी महिला के विदेश से आने पर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। उसे 19 अगस्त को गिरफ्तार कर वहां की अदालत में पेश किया गया और तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। उसके बाद, उसे पुणे के शिवाजीनगर की अदालत में पेश किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में दे दिया गया। 

पुलिस ने की यह अपील

इस अपराध की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों, महिलाओं से अपील की है कि आरोपी तलाकशुदा या जरूरतमंद महिलाओं को डेटिंग एप के जरिए उनसे परिचित होकर महिलाओं का विश्वास हासिल करते हैं। बाद में भावनात्मक रूप से उनका इस्तेमाल कर उन्हें आर्थिक रूप से भी ठगा जाता है। इसलिए मैट्रिमोनियल साइट/डेटिंग एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाएं किसी भी कॉल, मेल, इसके जरिए मिली जानकारी को पूरी तरह से कंफर्म करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं। अगर आपको कोई शंका हो तो नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।