पुणे
Published: Sep 06, 2023 03:09 PM ISTPune Dahi Handiगोकुल अष्टमी पर दही हांडी उत्सव के लिए पुणे पुलिस ने दी 10 PM की डेडलाइन
पुणे: गोकुल अष्टमी (Gokul Ashtami) के दिन गुरुवार 7 सितंबर को दही हांडी (Dahi Handi) का उत्सव रात 10 बजे तक ही मनाया जाएगा। पुणे पुलिस (Pune Police) ने दही हांडी उत्सव के लिए डेडलाइन (deadline) जारी की है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के आदेशों का पालन करने की अपील जनता से की है।
शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कई सार्वजनिक मंडलों ने दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव के लिए रात 12 बजे तक की अनुमति देने की मांग की थी। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से रोक है। और राज्य सरकार की ओर से दही हांडी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके कारण शहर में रात 10 बजे तक ही दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की उपस्थिति में शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में सार्वजनिक गणेश मंडलों की बैठक हाल ही में आयोजित की गई थी। जिसमें कई पदाधिकारियों ने दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव को रात 12 बजे तक के लिए अनुमति देने की मांग की थी। जिस पर अजित पवार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं किया जा सकता है।
दरअसल मुंबई शहर में दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव दोपहर के आसपास से ही शुरू होता है। जो रात दस बजे के पहले समाप्त हो जाता है। परंतु पुणे में दही हांडी उत्सव शाम से शुरू होता है। और रात 10 बजे तक समापन संभव नहीं है। जिस पर अजित पवार का कहना है कि मुंबई की तर्ज पर इस बार पुणे में भी दही हांडी उत्सव की शुरुआत दोपहर में ही की जाए। इसके साथ ही बोर्ड के अधिकारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई कि वे अनुचित मांगें न करें।