Heart Attack in bus Pune

Loading

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के पिंपलगांव बसवंत जाने वाली बस में सफर कर रहे 58 वर्षीय यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी है। घटना पांच सितंबर को दोपहर की है।  यात्री का नाम ज्ञानदेव शिवाजी चव्हाण बताया गया है। जो भोसरी गांव उमरगा का रहने वाला था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानदेव नासिक जिले के पिंपलगांव बसवंत एसटी आगार की बस (एमएच – 40- वाय- 5654) में पुणे के शिवाजी नगर बस स्टेशन से पिंपलगांव बसवंत जाने के लिए बैठे थे।  दूसरी ओर उनकी पत्नी मीना अपने बेटे मयूर के साथ भोसरी से त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए निकले थे।  यह बस जो राजगुरुनगर एसटी बस स्टेशन छोड़ने के बाद मंचर की ओर जाते समय ज्ञानदेव के सीने में अचानक दर्द होने लगा।  
 
बस के यात्रियों ने बस चालक एस.के. तिलावट और वाहक एस.वी.पड़े से बस रोकने को कहा, उसके बाद चालक ने उनकी पत्नी को फोन पर घटना की जानकारी दी। और उनकी पत्नी मीना को फौरन उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करने की अपील की।  उसके बाद बस चालक की मदद से एंबुलेंस से निजी हॉस्पिटल में ज्ञानदेव को उपचार के लिए भर्ती किया। लेकिन उपचार आरंभ होने के पूर्व उन्होंने दम तोड़ दिया।