पुणे

Published: Feb 03, 2023 10:27 AM IST

Pune Suicideमहाराष्ट्र: पुणे में शिंदे समूह को झटका, नेता की पत्नी ने की आत्महत्या

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

महाराष्ट्र: हाल ही में पुणे से एक बड़ी खबर आ रही है। शिंदे गुट के नेता नीलेश माझिरे की पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। नीलेश माझिरे बालासाहेब की शिवसेना के पदाधिकारी हैं और वे मथाड़ी कामगार सेना के जिलाध्यक्ष हैं। बता दें कि नीलेश मजीरे की पत्नी ने बुधवार को जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया होगा।

ये हो सकती है आत्महत्या की वजह 

बता दें कि शिंदे गुट के नेता नीलेशमाझिरे की पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना से पुणे में सनसनी फैल गई है। शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि मजीरे की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। नीलेश मजीरे की पत्नी ने बुधवार को जहर खा लिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानें कौन हैं नीलेश माझिरे

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि नीलेश माझिरे शिंदे ग्रुप के पदाधिकारी हैं। वे मथाड़ी कामगार सेना के जिलाध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कुछ दिन पहले मनसे से निष्कासित कर दिया गया था। वह तब से बालासाहेब की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। वर्तमान में उन्हें मथाड़ी कामगार सेना के जिला अध्यक्ष का पद सौंपा गया है।