पुणे

Published: Apr 11, 2023 10:33 AM IST

CM Eknath Shinde Threat महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने के धमकी, शख्स हुआ गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक,  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस घटना के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि आधी रात में पुणे के वारजे से हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की गई। दरअसल उस व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी और तुरंत फोन काट दिया। यह भी पता चला है कि फोन करने वाला धारावी के शास्त्रीनगर का रहने वाला है और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

‘मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा’

नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस के बाद अब धमकी का कॉल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आया है। इस संबंध में मिली जानकारी है कि सोमवार की रात 112 नंबर पर कॉल कर मुख्यमंत्री शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि ‘मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा ‘ और कॉल काट दूंगा। यह कॉल पुणे के वारजे इलाके से की गई थी। ऐसे में अब इस गहहटणा की जानकारी मिलते ही पुरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

नशे में किया कॉल फिर… 

ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने इस मामले में राजेश आगवाने नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में उसने पहले एंबुलेंस को फोन किया फिर 112 पर फोन किया। बता दें कि अब पुणे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह धारावी, मुंबई में वार्ड बॉय के रूप में काम करता है। पत्नी कोथरूडला निजी स्थान पर काम करती है। वह महीने में दो बार उससे मिलने आता है। उसकी पत्नी व परिचितों का कहना है कि नशे में होने पर वह किसी को भी गाली देता है। 

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल 

बता दें कि बीती रात सबसे पहले उन्होंने 112 पर फोन कर सीने में दर्द की सूचना दी, एंबुलेंस भेजो। कंट्रोल रूम से 108 पर रिपोर्ट करने के लिए कहने के बाद, उसने उसी नंबर से माननीय मुख्यमंत्री शिंदे को दूसरी धमकी दी। इसके बाद जब उसे हिरासत में लिया गया तो वह शराब के नशे में पाया गया। इस तरह अगर बड़े नामी हस्तियों को धमकी भरे काम लगातार आ रहे है। ऐसे में महाराष्ट्र की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है।