पुणे

Published: Jul 30, 2022 03:46 PM IST

PCMC Election 2022PCMC के 23 वार्डों में 'महिलाराज'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी: आगामी पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनावों (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Elections) के लिए आरक्षण ड्रा (Reservation Draw) के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 23 वार्डों में ‘महिलाराज’ (Mahilaraj) रहेगा। इन वार्डों दो महिला उम्मीदवार होंगी। महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित होने से 23 वार्डों में आकांक्षियों में निराशा फैल गई है। उनके समक्ष अपने परिवार की किसी महिला को चुनावी मैदान में उतारने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा है।

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका का आम चुनाव तीन सदस्यीय प्रणाली में होने जा रहा है। इस हिसाब से चुनाव के लिए महानगरपालिका 46 वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें एक वार्ड चार सदस्यों का है। इन 46 वार्डों से चुने जानेवाले नगरसेवकों की संख्या 139 है जिसमें 70 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुषों के लिए 68 सीटें रह गई हैं। 139 में से अनुसूचित जाति (एससी) प्रवर्ग की 11 पुरुष 11 महिला 22, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 2 महिला 1 पुरुष 3, और ओबीसी प्रवर्ग के लिए 19 महिला 18 पुरुष 37 सीटें आरक्षित हैं। खुले वर्ग के लिए 38 महिला 39 पुरुष 77 सीटें हैं। सभागृह में 70 महिला और 69 पुरुष नगरसेवक यानी एक महिला नगरसेविका ज्यादा रहेगी। 

इन प्रभागों में रहेगा ‘महिलाराज’