PCMC

    Loading

    पिंपरी: सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद आगामी पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव (Pimpri-Chinchwad Municipal Elections) के लिए शुक्रवार को ओबीसी प्रवर्ग  (OBC Category) की 37 सीटों का ड्रा (Draw) निकाला गया। इसके साथ ही सामान्य प्रवर्ग (General Category) की 38 सीटों का भी ड्रा निकाला गया। चिंचवड के प्रो. रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह में स्कूली छात्रों के हाथों ये ड्रा निकाला गया। ड्रा के बाद शहर के कई दिग्गज राजनेताओं का पत्ता कट गया, वहीं कई दिग्गजों पर दूसरे वार्ड तलाशने की नौबत आई है।

    इस बार पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के आम चुनाव तीन सदस्यीय वार्ड प्रणाली से होने जा रहे हैं। इसके लिए 46 वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें से एक वार्ड चार सदस्यों वाला है। इस बार महानगरपालिका में चुनकर आनेवाले नगरसेवकों की संख्या 139 हो गई है। 

    70 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

    इसमें से 70 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। इससे पहले ड्रा निकालकर अनुसूचित जाति (एससी) प्रवर्ग में 11 पुरुष 11 महिला कुल 22, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 2 महिला 1 पुरुष कुल 3 सीटें आरक्षित की गई हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी प्रवर्ग की 37 सीटों का ड्रा निकाला गया। इसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण के ड्रा के बाद खुले प्रवर्ग के लिए 38 महिला और 39 पुरुष कुल 77 सीटें रह गई हैं।

    ड्रा के बाद PCMC के वार्डवार सीटों का विवरण इस प्रकार है:

    • प्रभाग क्रमांक-1: तलवडे, रुपीनगर, त्रिवेणीनगर (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-2: चिखलीगांवठाण, मोरेवस्ती, कुदलवाडी (एससी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-3: बो-हाडेवाडी, जाधववाडी (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-4: मोशी गांवठाण, डुडुलगांव, गंधर्वनगरी (ओबीसी महिला,  सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-5: च-होली, चोविसावाडी, वडमुखवाडी (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-6: दिघी, गणेशनगर, बोपखेल (एसटी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-7: सैंडविक कॉलोनी, रामनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-8: भोसरी गांवठाण, गवळीनगर, शितलबाग (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-9: धावडेबस्ती, चक्रपाणी बसाहत (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-10: इंद्रायणीनगर, लांडेवाडी, शांतीनगर, गव्हाणेवस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-11: गवलीमाथा, बालाजीनगर (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-12: घरकुल, नेवाले बस्ती, हरगुडे वस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-13: मोरेबस्ती, म्हेत्रेबस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-14: यमुनानगर, फुलेनगर (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-15: संभाजीनगर, पूर्णानगर, शाहूनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-16: नेहरुनगर, विठ्ठलनगर, यशवंतनगर (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-17: वल्लभनगर, एच.ए.कॉलोनी, संत तुकारामनगर, महात्मा फुलेनगर (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-18: मोरवाडी, एम्पायर इस्टेट, अजमेरा कॉलोनी, गांधीनगर, खरालवाडी (एससी महिला, ओबीसी,  सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-19: चिंचवड स्टेशन, दत्तनगर, मोहननगर, इंदिरानगर, आनंदनगर (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-20: कालभोरनगर, विद्यानगर, रामनगर, दत्त नगर, अजंठा नगर (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-21: आकुर्डीगांवठाण, गंगानगर, दत्तवाडी (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-22: ओटास्कीम, निगडी गावठाण, साईनाथनगर (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-23: वाहतूकनगरी, भक्ति-शक्ति, केंद्रीय बसाहत (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-24: मामुर्डी, किवले, विकासनगर, रावेत (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-25: वाल्हेकरवाडी, गुरुद्वारा, शिंदेवस्ती (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-26: बिजलीनगर, दलवीनगर, भोईरनगर, चिंचवडेनगर (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-27: चिंचवडगांव, उद्योगनगर, प्रेमलोक पार्क, प्रा. रामकृष्ण मोरे सभागृह (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-28: केशवनगर, यशोपुरम, श्रीधरनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-29: भाटनगर, मिलिंदनगर, पिंपरी कॅम्प, जिजामाता हॉस्पिटल (एससी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-30: पिंपरीगांव, अशोक थिएटर, वैभवनगर (ओबीसी महिला,  सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-31: कालेवाडी, विजयनगर, नढेनगर (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-32: तापकीरनगर, रहाटणी, ज्योतिबानगर (एससी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-33: रहाटणी, रामनगर, शिवतिर्थनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-34: बापुजीबुवानगर, ज्ञानेश्वर कॉलोनी, अशोका सोसायटी (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-35: थेरगांव, बेलठीका नगर, पवार नगर (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-36: गणेश नगर, संतोष नगर, पद्मजी पेपर मिल (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-37: ताथवडे, पुनावले, कालाखडक (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-38: वाकड, भुमकरबस्ती, कस्पटेबस्ती, वाकडकर बस्ती (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-39: पिंपले निलख, विशाल नगर, वेणु नगर, पुलिस लाइन, कावेरी नगर (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-40: पिंपले सौदागर, कुणाल ऑयकॉन, प्लॅनेट मिलेनियम (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-41: पिंपले गुरव गावठाण, जवलकरनगर, वैदुबस्ती (एससी महिला, एसटी महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-42: कासारवाडी, फुगेवाडी, कुंदन नगर, वल्लभ नगर (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-43: दापोडी, गणेशनगर, महात्मा फुलेनगर (एससी महिला, ओबीसी, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-44: पिंपले गुरव, काशिद नगर, मोरया पार्क (एससी, एसटी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-45: नवी सांगवी, किर्ती नगर, विनायक नगर, गजानन महाराज नगर (ओबीसी, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)
    • प्रभाग क्रमांक-46: जुनी सांगवी, ममता नगर, जयमाला नगर, शितोले नगर (एससी, ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला, सर्वसाधारण)