पुणे

Published: Dec 01, 2022 02:51 PM IST

Pune Metroपुणे में रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल के बीच मेट्रो का ट्रायल सफल, जल्द पूरी क्षमता से दौड़ेगी मेट्रो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

पुणे: महामेट्रो प्रशासन ने मंगलवार को रेंज हिल कार डिपो (Range Hill Car Depot) और रेंज हिल मेट्रो स्टेशन (Range Hill Metro Station) के बीच मेट्रो ट्रेन (Metro Train) का सफल ट्रॉयल (Trial Run Successful) किया। इस तरह से मेट्रो का अगला चरण अब पूरा हो गया है। इस चरण के कारण पुणेकरों को जल्द ही पूरी क्षमता वाली मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

पुणे मेट्रो के पिंपरी-चिंचवड मेट्रो स्टेशन से फुगेवाड़ी मेट्रो स्टेशन रूट पर ट्रेनों के रखरखाव के लिए रेंजहिल (कृषि कॉलेज के पीछे) में एक मेट्रो कार डिपो का निर्माण किया गया है। साथ ही रामवाड़ी से वनाज मार्ग के लिए कोथरुड हिल विव पार्क के स्थल पर एक मेट्रो कार डिपो का निर्माण किया गया है। अब रेंज हिल मेट्रो कार डिपो के सभी काम पूरे हो चुके हैं। इस स्थान पर मेट्रो ने रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल स्टेशन तक मेट्रो का सफल ट्रॉयल किया।

कार डिपो का कुल क्षेत्रफल 12.1 हेक्टेयर

परिक्षण के दौरान शाम 5:15 बजे ट्रेन रेंज हिल डिपो से रवाना हुई और शाम 5:35 बजे ट्रेन करीब 1 किमी की दूरी तय कर रेंज हिल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का ट्रायल रन योजना के अनुसार और समय पर पूरा किया गया। रेंज हिल कार डिपो का कुल क्षेत्रफल 12.1 हेक्टेयर है। इस कार डिपो में मेट्रो प्रॉपटी डेवलपमेंट किया जाएगा।

जल्द ही अंडर ग्राउंड मेट्रो मार्ग पर होगा ट्रॉयल

पुणे मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब मेट्रो का अगले कुछ हफ्तों में रेंज हिल डिपो से शिवाजी नगर अंडर ग्राउंड स्टेशन और सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक अंडर ग्राउंड स्टेशन तक ट्रॉयल किया जाएगा।

रेंज हिल मेट्रो कार डिपो का काम पूरा हो चुका है। रेंज हिल कार डिपो से रेंज हिल मेट्रो स्टेशन तक किया गया मेट्रो ट्रायल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। अगले कुछ दिनों में शिवाजी नगर सिविल कोर्ट भूमिगत स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका मेट्रो स्टेशन से सीधे सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक पुणेकर यात्रा कर सकेंगे।

-डॉ. बृजेश दीक्षित, प्रबंध निदेशक, महामेट्रो