पुणे

Published: Jan 28, 2022 03:18 PM IST

Pune Crimeमहिलाओं से बदसलूकी, पुलिस ने किया दो आरोपी को गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: सड़क (Road) से जानेवाली लड़की, महिलाओं को देख कर सिटी बजाने, पीछा करने और छेड़छाड़ की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब मनचलों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अब ये रोड रोमियो (Road Romeo) महिला की गोदी में जाकर बैठने लगे। ऐसी एक घटना पुणे (Pune) में सामने आई है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने अमित इंद्र नाथ (30) और लक्ष्मण रामबहादूर साहू ( 27) नामक आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

इस मामले शिवणे की एक 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है। यह घटना आंबेगाव स्थित आई साहेब चाय बिक्री स्टॉल के सामने हुई। इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला व उसकी एक सहेली आइसाहेब स्टॉल पर चाय पी रही थी। 

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी

तभी दोनों आरोपी सिटी बजाते हुए वहां आए और पीड़िता की गोदी में आकर बैठ गया और उनके पेट को हाथ लगाकर उसे छेड़ने लगा। शिकायतकर्ता महिला ने उससे जवाब मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।