पुणे

Published: Nov 21, 2021 05:19 PM IST

Smart Cityअब क्रीड़ा विभाग का बजट स्मार्ट सिटी में किया स्थानांतरित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी: स्मार्ट सिटी (Smart City) के कामकाज और प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न आपत्तियों के बावजूद पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) ने महापौर के फंड (Mayor Fund) के बाद खेल उपकरण खरीदने के लिए क्रीड़ा विभाग का बजट स्मार्ट सिटी में स्थानांतरित कर दिया है। करीबन 70 लाख रुपए की राशि को स्मार्ट सिटी में वर्ग किया गया है, जिसमें से ओपन जिम और विभिन्न खेल उपकरण खरीदे जाने थे। स्मार्ट सिटी महानगरपालिका के इस फंड से सामान खरीदेगी। इस संबंध में प्रावधान को एक उप-निर्देश के माध्यम से महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका अच्छे स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम की आदतों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। महानगरपालिका क्षेत्रों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम, व्यायामशाला और विभिन्न खेल उपकरण विकसित किए जा रहे हैं।  इस कार्य को पहले ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। यह काम अविलंब किया जाना चाहिए। पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट स्थापत्य विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए बजट में महानगरपालिका के खुले स्थान, पार्क, सार्वजनिक स्थानों में ओपम जिम, व्यायामशाला, विभिन्न खेल उपकरणों के कार्यों को 16 मई 19 की निविदा के नियम और शर्तों के अनुसार महानगरपालिका के बजट में शामिल किया है।

फंड से स्मार्ट सिटी खेल उपकरण खरीदेगी

विशेष मामले के रूप में पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट सिटी ने इस टेंडर के माध्यम से वर्ष 2021-22 के बजट में वृद्धि की है। इसके लिए खेल विभाग के प्रावधान का वर्गीकरण किया गया था। खेल उपकरण की खरीदी के लिए 4 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसमें से 70 लाख रुपए के प्रावधान को पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट सिटी में वर्ग करने के उप-निर्देश को मंजूरी दी। इस फंड से स्मार्ट सिटी खेल उपकरण खरीदेगी।  इस बीच, इससे पहले महापौर फंड से 1 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी में वर्ग किए थे। इससे शहर में एलईडी डेकोरेटिव ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के प्रबंधन को लेकर तरह-तरह की आपत्तियां उठाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी की खरीद को लेकर जहां गंभीर आरोप लग रहे हैं, वहीं अधिकारी फंड को स्मार्ट सिटी की ओर मोड़ रहे हैं। उनके द्वारा किया जा रहा काम हैरान करने वाला है।