पुणे

Published: Jan 30, 2023 05:32 PM IST

Vande Bharat Expressपुणेकरों को मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, पुणे रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी एक्सप्रेस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
file photo

पुणे: भारतीय रेलवे लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसी सिलसिले में जल्द ही मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट (Mumbai-Pune-Solapur Route) पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) दौड़ती नजर आएगी। जो पुणेकरों (Punekars) के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा। ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ पुणे रेलवे स्टेशन (Pune Railway Station) से होकर गुजरेगी। सोलापुर से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 10 फरवरी को करेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-सिकंदराबाद और सोलापुर से मुंबई के दो रूटों पर चलेगी। पुणे से सोलापुर के बीच पहली एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई में करेंगे। इसके साथ ही साईं नगर से शिर्डी जाने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। उद्घाटन वाले दिन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सोलापुर स्टेशन से दोपहर 3 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। 

पुणेकर कर सकेंगे अनुभव 

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी दोनों ट्रेनों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और सोलापुर के बीच 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। चूंकि यह पुणे से होकर गुजरेगी, इसलिए पुणे के लोग ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। 

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस सोलापुर से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। वह नौ बजे पुणे पहुंचेगी, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वह उसी दिन शाम 4:10 बजे मुंबई से रवाना होगी। शाम साढ़े सात बजे के करीब पुणे पहुंचेगी। इसके बाद रात 10 बजकर 40 मिनट पर सोलापुर पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध होगी। यह एक्सप्रेस मुंबई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को नहीं चलेगी।