पुणे

Published: Mar 24, 2023 11:59 AM IST

Pune Crime Newsदहल उठा पुणे! लोगों में डर पैदा करने के लिए बदमाशों ने फोड़ी 14 गाड़ियां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

महाराष्ट्र: आये दिन पुणे से अपराध की कई घटनाएं सामने आ रही है जो बिलकुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसे में और एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जी हां दरअसल ये हैरान कर देने वाला मामला सामने पुणे से सामने आया है। यहां दहशत कायम रखने के लिए कुछ युवकों ने तलवारों से 14 से ज्यादा कारों को फोड़ डाला है। रिक्शा, दुपहिया, टेंपो, चौपहिया, दोपहिया वाहनों जैसे विभिन्न वाहनों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। जानते है क्या है पूरा मामला… 

सभी बदमाश हुए गिरफ्तार 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह खौफनाक घटना पुणे के कोंढवा इलाके में हुई। पुणे के कोंढवा इलाके के टिळेकर नगर में हुई इस घटना से नागरिकों में भय का माहौल पैदा हो गया है। बता दें कि अब इस डरावने मामले में ऋषिकेश गोरे (20), सुशील दलवी (20), प्रवीण भोंसले (18) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई, जिससे वहां मौजूद लोग सहम गए। 

तलवारों से फोड़ी गाड़ियां  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चार दोपहिया वाहनों पर 10 से 12 लोग कोंढवा क्षेत्र के टिळेकर नगर आए थे। उन्होंने अपनी तलवारों और अन्य हथियारों से इलाके की कई कारों के शीशे तोड़ दिए। कुल 14 वाहन जैसे 6 चार पहिया, 3 दोपहिया, 3 टेंपो, 1 रिक्शा, 1 छोटा टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अन्य बदमाशों की तलाश जारी 

इस घटना के संबंध में यह जानकारी मिल रही है कि कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने आरोपियों के साथ गाली-गलौज की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सब गुस्से को मन में रखने और इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।