पुणे

Published: Apr 13, 2022 03:09 PM IST

Pune Temperatureगर्मी से पुणेकरों को हाल हुआ बेहाल, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा तापमान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: मार्च महीने से ही गर्मी (Heat) की मार झेल रहे पुणेकरों (Punekars) को पिछले तीन-चार दिनों में थोड़ी राहत मिली है। पुणे शहर (Pune City) और आस-पास के परिसर के तापमान (Temperature) में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था पर यह अब  कम होने लगा है। पर गर्मी की मार वैसी ही है। इससे लोगों को पसीने छूट रहे हैं।

इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते से ही शहर में तापमान बढ़ने लगा। जो अप्रैल में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वर्ष शहर में पिछले तीन सालों में मार्च महीने में सर्वाधित तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में भी तापमान सर्वोच्च स्तर पर रहा। 

तीन-चार दिनों से शहर के तापमान में गिरावट 

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, पुणे शहर में 6 अप्रैल, 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से शहर के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार -मंगलवार को बादल छाए थे। सोमवार को शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं मंगलवार को तामपान में गिरावट आकर 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

पुणे शहर में अगले चार -पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे, और शहर में तापमान 38 से 39 डिर्गी सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। दोपहर और शाम के वक्त बादल छाए रहेंगे। अगले पांच से छह दिनों तक पुणे शहर और जिले में बारिश नहीं होने की भी भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है।

रस, शरबत से बुझा रहे प्यास

बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग गन्ने के रस तरह-तरह की शीतल पेय पी रहे हैं। नतीजा ही कोल्ड्रिंक्स, क्रीम, मस्तानी, आइसक्रीम, आइसक्रीम बेचने वाली दुकानों में जानेवालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

पिछले कुछ दिनों का तापमान