पुणे

Published: Mar 03, 2022 04:50 PM IST

Join NCPअमोल भनगडे, गौरव घुले NCP में हुए शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

राहुरी: एक ओर जहां महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां (Political Parties) अपनी तैयारियां शुरु कर दी है, वहीं विभिन्न पार्टियों  में आया राम-गया राम का खेल शुरु हो गया है. राहुरी (Rahuri) में बीजेपी (BJP) के तहसील अध्यक्ष अमोल भनगडे (Amol Bhangade) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Join NCP) में शामिल हुए। मुंबई में हुए एक समारोह में राज्य के जलसिंचाई मंत्री और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, राज्यमंत्री प्राजक्त तनपूरे उपस्थित थे।

अमोल भनगडे गणेगांव के सरपंच रह चुके है। बीते 15 वर्षों से इस ग्रामपंचायत पर उनका दबदबा रहा। सरकार की विभिन्न योजनाओं पर अमल कराने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। अमोल पूर्व मंत्री शिवाजी कर्डिले के करीबी माने जाते हैं।

गौरव घुले भी हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल

उधर,  राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिती में बिबवेवाडी स्थित सामाजिक कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव गणेश घुले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस समय पूर्व महापौर दत्तात्रय धनकवडे, एनसीपी के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।