पुणे

Published: Sep 16, 2021 04:01 PM IST

Pune Road Accidentपुणे में सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे. तेज रफ्तार दोपहिया के फ्लाईओवर ब्रिज (Flyover Bridge) की रेलिंग (Railing) से टकराने से पुणे (Pune) के कर्वेनगर (Karvenagar) में फ्लाईओवर पर हुए हादसे में दोपहिया सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। ये दोनों भी पुणे के वारजे रामनगर परिसर के रहनेवाले थे। बुधवार की देर रात यह घटना हुई जिसमें शंकर इंगले (22) और सलिल इस्माइल कोकरे (24) की मौत हुई है।

इस घटना को लेकर वारजे मालवाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वारजे से ये दोनों दोपहिया पर सवार होकर कोथरुड की दिशा में जा रहे थे। कर्वेनगर के फ्लाईओवर के समाप्त होने पर दोपहिया की गति तेज़ होने की वजह से फ्लाईओवर के किनारे की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कर्वेनगर पुलिस चौकी के पास कोथरुड के पास यह घटना घटी है। 

कुछ देर के लिए हुआ ट्रैफिक जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही वारजे मालवाड़ी पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया।