पुणे

Published: Sep 18, 2022 05:08 PM IST

Supriya Suleराज्य सरकार स्वार्थी ईडी सरकार: सुप्रिया सुले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे : महानगरपालिका में शामील गावों के कूड़ा, जलापूर्ती और खराब सड़कों के मुद्द पर सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) के नेतृत्व में नर्हे गांव में जन-आक्रोश आंदोलन किया गया। इस दौरान सुले ने महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) के साथ-साथ राज्य सरकार (State Government) की कड़ी आलोचना की। राज्य में सरकार बनने के ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पालकमंत्री का चयन नहीं हुआ है। आम जनता के प्रश्न लंबित हैं। लेकिन, यह सरकार केवल एक स्वार्थी ईडी सरकार (ED Government) है, ऐसे शब्दो में सुले ने आलोचना की। 

राज्य सरकार ने विकास कार्यों को रोका

आंदोलन स्थल पर सुले ने कहा की, पिछले ढाई महीने से जिले को पालकमंत्री नहीं है। पालकमंत्री नहीं होने के कारण न्याय किसे मांगे। आम जनता के हजारों प्रश्न लंबित है। इससे पीड़ित जनता आज सड़कों पर उतर आई है। तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार ने पानी की समस्या के समाधान के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। हालांकि, इस सरकार ने सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसा सुप्रिया सुले ने कहा। 

राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

महानगरपालिका में शामिल गांवों में पानी की समस्या गंभीर हुई है। वहीं खराब सड़कें हादसों का कारण बन रही है। कचरे की समस्या भी गंभीर हो गई है। इसके खिलाफ जनआक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। महिला बहनों ने पानी का हंडा के साथ भाग लिया। इस मौके पर महानगरपालिका प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री से होगी चर्चा: सुप्रिया सुले

40 फिसदी टैक्स छूट का मुद्दा और अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मंगलवार को मुलाकात करेंगी। इस समय महानगरपालिका में शामिल गावों की समस्या को लेकर भी चर्चा की जाएगी, ऐसी जानाकारी सांसद सुप्रिया सुले ने दी।