Pune Traffic

    Loading

    पुणे : एरवी सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ (RV Savitribai Phule Pune Vidyapeeth) चौक या चांदनी चौक पर ट्रैफिक जाम (Traffic Stuck) की समस्या का सामना करना पड़ता था। हलाकीं, शनिवार को शहर के मध्य भाग के साथ उपनगरों से जोड़ने वाली सड़कों (Roads) पर जाम की स्थिती से नागरिकों को झकझोर कर रख दिया। 10-15 मिनट की दूरी तय करने के लिए चालकों को एक-एक घंटा ट्रैफिक जाम में बितना पड़ रहा था। शहर में ट्रैफिक जाम का स्तर रेड अलर्ट पर आया हुआ है। शहर के इस ट्रैफिक समस्या का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) को भी सामना करना पड़ा। फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण फडणवीस के वाहन भी जाम में फंस गए थे। 

    वीआईपी दौरे के कारण बड़ा ट्रैफिक जाम

    शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच शहर की सड़कों पर पडे गड्ढों के कारण यातायात पहले से धीमी हुई है। लेकिन शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद सुबह से ही मुख्य सड़कों और चौराहों पर भारी संख्या में वाहनों का ट्रैफिक जाम हुआ था। इसी बीच शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शहर में आयोजित विभिन्न प्रोग्राम में शामिल होने आए थे। रात में ‘वीआईपी’ स्वारगेट से कृषि महाविद्यालय और कोथरुड से एयरपोर्ट जा रहे थे। इसके कारण कुछ देर के लिए यातायात रोक दी गई थी। इससे जंगली महाराज रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी थी। 

    शहर में ट्राफिक जाम का रेड अलर्ट

    मार्केट यार्ड, बिबवेवाड़ी, कात्रज, बाजीराव रोड, कुमठेकर रोड, सदाशिव पेठ, दांडेकर ब्रिज, सिंहगढ़ रोड पर भी ट्रैफिक जाम हुआ था। बोपोडी से इंजीनियरिंग कॉलेज तक पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसी तरह येरवडा, एयरपोर्ट क्षेत्र, रामवाड़ी, वडगांव शेरी से वाघोली तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। महानगरपालिका, कांग्रेस भवन से बालगंधर्व रंगमंदिर तक भी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। जंगली महाराज रोड, तिलक रोड, लाल बहादुर शास्त्री रोड पर यातायात की भीड़ के कारण, अधिकांश नागरिकों ने शहर के मुख्य भाग की सड़कों, डेक्कन, आपटे रोड, घोले रोड, प्रभात रोड, डेक्कन नदीपात्र सड़क, लॉ कॉलेज रोड के माध्यम से अपने वांछित गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश की।