पुणे

Published: Nov 12, 2021 04:54 PM IST

ST Strikeविधानसभा में उठाऊंगा एसटी कर्मियों का मसला: विधायक लक्ष्मण जगताप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी: भाजपा शहराध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे के बाद पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा (BJP) के दूसरे विधायक और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण जगताप (MLA Laxman Jagtap) भी महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (ST) कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हैं। एसटी कर्मियों की हड़ताल (Strike) को समर्थन देने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ के वल्लभ नगर एसटी डिपो (Vallabh Nagar ST Depot) पहुंचकर विधायक लक्ष्मण जगताप ने हड़ताली कर्मियों के आंदोलन (Protest) को समर्थन देते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि एसटी कर्मचारियों को अपना वेतन समय पर नहीं मिलता। ऐन दिवाली में कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने से परिवारजनों के साथ दीपावली मनाना मुश्‍किल हो गया। ऐसे में 27 -28 कर्मचारियों ने आत्महत्या की। वहीं महाविकास आघाड़ी की निकम्मी सरकार और उसकी नीतियों के कारण कर्मचारियों और उनके परिजनों की रोजी-रोजी का सवाल खड़ा हो गया है।

आंदोलन का किया समर्थन

एसटी निगम का राज्य सरकार में विलय करके कर्मियों का स्थायी सरकारी सेवा में लेने को लेकर जारी आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया। साथ ही सरकारी स्तर पर उनकी समस्याएं उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे निराश न हों। इस अवसर पर मृत एसटी कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष विलास मडिगेरी और भाजपा-चिंचवड़ विधानसभा के प्रभारी संतोष कलाटे उनके साथ उपस्थित थे।