पुणे

Published: Sep 20, 2021 04:54 PM IST

Sangli Crimeसांगली में महिला से दुष्कर्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

सांगली. जान- पहचान का फायदा उठाते हुए पानी पीने के बहाने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म (Rape) किए जाने की घटना सांगली जिले (Sangli District) के कुपवड़ पुलिस (Kupvad Police) की सीमा में घटी है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कुपवाड पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज (Case Registered) किया है। उसका नाम सचिन गौतम माने (30) है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन माने की पीड़ित महिला से पारिवारिक पहचान है।  इस पहचान का फायदा उठाते हुए वह पानी पीने के बहाने पीड़ित महिला के घर में घुस गया।

घर में महिला अकेली थी, यह अवसर साधकर उसने महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे इस घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी और वह फरार हो गया।  पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कुपवाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

इस्लामपुर में बाल विवाह कानून का उल्लंघन

इस बीच, इस्लामपुर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। एक नाबालिग लड़की से शादी कर बाल विवाह कानून का उल्लंघन किया गया। पीड़िता को प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसूति के लिए भर्ती कराए जाने के बाद यह जानकारी समाने आई। इस मामले में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।