Murder
File Photo

    Loading

    पिंपरी. सिर पर वार करते हुए एक मजदूर महिला की निर्ममता से हत्या (Murder) किए जाने की वारदात गुरुवार की शाम छह बजे के करीब पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के किवले (kiwale) में सामने आयी है। मृतका का नाम सौदव सोमेरू उरव (40) है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सौदव किवले में अपने पति और भांजे के साथ रहती थी। कल सुबह उसका पति और भांजा दोनों हमेशा की तरह काम पर चले गए। उनके बाद महिला भी पास ही रहे कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने चली गई। शाम को जब उसका पति काम पर से घर लौटा तब वह घर नहीं मिली। इसलिए वह उसे ढूंढने लगा। बाद में उसकी खून से सनी अवस्था मे उसकी लाश मिली। उसके सिर पर वार कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। रावेत पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

    सरपंच को जान से मारने की कोशिश

    उधर, खेड़ तालुका में एक सरपंच को जान से मारने की नाकाम कोशिश किये जाने का मामला सामने आया। खेड़ तालुका के खरपुडी गांव के सरपंच विशाल अशोक काशिद पर अज्ञात हमलावरों ने तब जानलेवा हमला कर दिया तब वे कार से जा रहे थे। हमलावर ने उनकी गाड़ी की कांच तोड़कर पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश की। हालांकि काशिद ने समयसूचकता दिखाते हुए गाड़ी तेज़ गति से चलाकर आगे बढ़ गए, जिससे उनकी जान बच गई।इस घटना से खरपुडी समेत पूरे तालुके में खलबली मच गई है।  इस वारदात को लेकर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ खेड़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।