महाराष्ट्र
Published: Feb 03, 2023 03:25 PM ISTEknath Shindeमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ जमकर नारेबाजी, साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान हुई घटना
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा (Wardha) के स्वावलंबी मैदान में 3 से 5 फरवरी के दौरान अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है़। जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री शिंदे की स्पीच के दौरान कार्यक्रम में अजीबोंगरीब घटना हुई। जिसका एक वीडियो सामने आया है।
दरअसल, वर्धा में साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम (Literary Conference program) के दौरान विदर्भ राज्य की मांग को लेकर दो लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के सामने जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद पुलिस ने नारेबाजी करने वाले दोनों शख्स को हिरासत में लिया। इस दौरान वीडियो में आप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कहते हैं हुए सुन सकते हैं कि ये सरकार सभी सामान्य लोगों की सरकार है।
अगर उनके मन में कुछ है तो हम जरूर सुनेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने भाषण के दौरान यह भी कहते हैं कि आज साहित्य सम्मेलन है। जो लोग भी यहां आये हैं हमें उनका सत्कार करना चाहिए। अपने-अपने मतभेद जाहिर करने के लिए दूसरे दिन भी हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नारेबाजी के बाद पुलिस दोनों शख्स को पकड़ कर बाहर ले जाते हुए नजर आ रही है। गौरतलब है कि साहित्य प्रेमियों, पाठकों और मेरा मराठी 96वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 3 फरवरी यानी आज से महात्मा गांधी साहित्य नगरी वर्धा में शुरू हुआ है।