महाराष्ट्र

Published: Feb 13, 2024 11:06 AM IST

Maratha Reservationमराठा आरक्षण पर बड़ी खबर, 20 फरवरी को महाराष्ट्र सरकार बुलाएगी विशेष सत्र!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मनोज जरांगे पाटिल (फ़ाइल फोटो)

मुंबई: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि मराठा आरक्षण के लिए राज्य सरकार 20 फरवरी (Special session of assembly for Maratha reservation)को विशेष सत्र बुलाएगी। आपको बता दें कि यह एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। इस एक दिवसीय विशेष सत्र में मराठा आरक्षण पर कानून पारित होने की संभावना है।  

मनोज जरांगे पाटिल-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

सागसोयरे शब्द के अनुरूप कानून पारित करने की भी संभावना है। ऐसे में अब मराठा समुदाय के लाखों लोगों की नजरें आने वाले इस 20 फरवरी पर है। गौरतलब हो की इससे पहले खबर आई थी कि, मराठा आरक्षण को लेकर अब 15 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया (Special session of assembly for Maratha reservation) जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 15 फरवरी को इस मराठा आरक्षण के लिए बुलाये गए विशेष सत्र में सत्र में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पेश होने वाली थी, अब यह सत्र 20 फरवरी को बुलाया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल फिर एक बार अनशन पर बैठ गए है और इस बार यह अनशन और भी ज्यादा सख्त है, उनकी तबीयत काफी बिगड़ी हुई हैं और वे न तो डॉक्टर को दिखाना चाहते है और नहीं पानी पिने के लिए तैयार है। ऐसे में अब देखना यह होगा क्या वास्तव में 20 फरवरी को मराठा आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया जायेगा या फिर कोई एक तारीख देखा इस विशेष सत्र को टाला जायेगा। आगे यह देखना होगा।