ठाणे

Published: May 16, 2022 08:20 PM IST

Thane Municipal Electionsदिवा क्षेत्र में नगरसेवकों की संख्या बढ़ने को लेकर बीजेपी ने जताई नाराजगी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) द्वारा आगामी ठाणे महानगरपालिका चुनाव (Thane Municipal Elections) के लिए प्रभाग गठन को अंतिम रूप दिया गया है, जिसमें एक दल विशेष ने अनुकूल भूमिका निभाई है। उक्त आरोप बीजेपी (BJP) के पूर्व गटनेता मनोहर डुंबरे (Manohar Dumbre) ने लगाते हुए सवाल किया है कि अकेले दिवा प्रभाग समिति में नगरसेवकों (Corporators) की संख्या कैसे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जबकि 47 में से 21 में जनसंख्या (Population) में बदलाव करने  सिर्फ दिवा में नगरसेवक की संख्या बढ़ाना संदेह को जन्म दे रहा है। 

महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रभागों के संरचना की घोषणा पहले राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में की थी। उस समय ठाणे महानगरपालिका में सिर्फ 18 फीसदी जनसंख्या वाले मुंब्रा में 4 प्रभाग जोड़े गए थे। जबकि ठाणे में 82% जनसंख्या हैं, यहाँ पर सिर्फ 7 नगरसेवकों की संख्या बढ़ाई गई थी। इसमें वागले एस्टेट की पांच सीटें शामिल थीं। बीजेपी नेता मनोहर डुंबरे का कहना है कि अब दूसरी बार प्रभाग गठन निष्पक्ष होने की उम्मीद थी। लेकिन, इस बार भी एक खास पार्टी ने अनुकूल भूमिका निभाई गई है। 

दिवा में अचानक प्रभाग को 57,000 की आबादी से घटाकर 35,000 कर दिया गया। मुंब्रा में वार्ड 36,000 से बढ़ाकर 49,000 कर दिया गया। मुंब्रा के दो प्रभागों में पुराने प्रभाग ढांचे की आबादी 71,000 थी। अब नए ढांचे में यह 80,000 तक पहुंच गया है। घोडबंदर रोड पर आबादी बढ़ रही है। लेकिन यहाँ पर एक भी नगरसेवकों की वृद्धि न होना आश्चर्य की बात है।