ठाणे

Published: Oct 18, 2021 12:25 AM IST

Welfare Schemesकेंद्र सरकार की 64 योजनाओं को लागू करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहल करे : राज्य मंत्री कपिल पाटिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भिवंडी. शाहपुर (Shahpur) में आयोजित(Held) एक कार्यक्रम (Program) में पंचायत राज राज्य मंत्री (State Minister) कपिल पाटिल ने कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं (Workers) से अपील की है कि केंद्र सरकार (Central Government) की 64 कल्याण योजनाओं (Welfare Schemes) के तहत सैकड़ों परिवारों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की पहल (Initiative) करें। पाटिल ने कहा कि 1,000 की आबादी (Population) वाले गांवों के 300 परिवारों में से कम से कम 250 से 275 परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि ठाणे जिले के शाहपुर झांकी में भाजपा ठाणे जिला ओबीसी मोर्चा और ओबीसी युवा मोर्चा की ओर से बधाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया साथ ही ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर कई तालुका कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, उस समय केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा विधायक और ठाणे ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशन कठौर, शाहपुर तालुका अध्यक्ष भास्कर जाधव, अशोक एर्नक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल टोंडलीकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीधर पाटिल, काशीनाथ भाकरे, हरिश्चंद्र भोईर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र चंदे, ओबीसी  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शिर्के मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 7 साल में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जो देश में 64 योजनाएं चल रही है।  यह योजना कई परिवारों तक नहीं पहुंच पाती है।  यह बताने के लिए युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहल गांव के अधिक से अधिक परिवारों को ऐसी योजना में शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए, तभी सही मायने में विकास लोगों तक पहुंच पाएगा।  कई योजनाएं शुरू की गईं, लेकिन अब महा विकास अघाड़ी सरकार ने योजनाओं में कटौती शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।