ठाणे

Published: Aug 26, 2022 05:12 PM IST

Electricity Theft37 बिजली चोरों पर केस दर्ज, 20 लाख 28 हजार की बिजली चोरी का खुलासा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

उल्हासनगर : महावितरण (Mahavitaran) के टिटवाला अनुमंडल के कोनगांव क्षेत्र में बिजली चोरी (Electricity Theft) करने वाले 37 लोगों के खिलाफ कार्रवाई (Action) की गयी। इस अभियान में महावितरण की टीम 20 लाख 28 हजार रुपए की बिजली चोरी का पर्दाफाश करने में सफल रही। भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन (Shantinagar Police Station) में कोनगांव और पिंपलास के 37 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपियों के नाम 

महावितरण कल्याण परिमंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गंगाराम गायकवाड़, सुखदेव गायकवाड़, रमेश पाटिल, सुदाम गायकवाड़, कैलास गायकवाड़, पुंडलिक गायकवाड़, उमेश पाटिल, बालू गायकवाड़, दीपक गायकवाड़, धनश्री गायकवाड़, सुरेश कामकर, गंगाराम गायकवाड़, उषा पाटिल, किरण पाटिल, हनुमान पाटिल, सचिन पाटिल, गोपीनाथ पाटिल (सभी पिंपला निवासी) और संभाजी बबन पाटिल, बाबू डूंडा पाटिल, गुलाब पाटिल, बलवंत पाटिल, हेमंत पाटिल, विलास पाटिल, मुरलीधर पाटिल, बिल्ला पाटिल, मंगेश पाटिल, पप्पू पाटिल, गणपत पाटिल, अविनाश जोशी, पिंटू जोशी, वंदना पाटिल, श्रीराम पाटिल, प्रमोद पाटिल, पंकज भंडारी, श्याम पाटिल, वसंती पाटिल, नारायण कराले (सभी कोनगांव निवासी) के खिलाफ  शांतिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। 

सभी आरोपितों ने बिजली मीटर में आने वाली केबल को टैप कर बिजली के मीटर से बचते हुए एक दूसरे से बिजली का इस्तेमाल किया है।