ठाणे

Published: May 05, 2022 08:38 PM IST

Electric Vehiclesपेट्रोल के बढ़ते दाम पर अब इलेक्ट्रिक वाहन भारी, एक दिन में बिके 555 वाहन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : पेट्रोल (Petrol) के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पेट्रोल के बढ़ते दाम (Rising Prices) ने आम जनता को वाहन (Vehicles) न चलाने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी वजह से आम जनता का झुकाव अब इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) की ओर बढ़ रहा है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन मंगलवार को ठाणे क्षेत्र में कई लोग वाहन खरीदते नजर आ रहे थे। मिली जानकारी अनुसार पिछले तीन दिनों में ठाणे क्षेत्रीय परिवहन विभाग में कुल 555 वाहनों का पंजीकरण किया गया है। 

गौरतलब है कि पिछले दो साल से कोरोना ने वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। कोरोना के मरीजों की संख्या घटने के साथ ही प्रतिबंधों में ढील दी गई और इस प्रकार मोटर वाहन उद्योग फिर चलता नजर आने लगा है। मिली जानकारी अनुसार अप्रैल में ठाणे, मीरा भायंदर, मुंब्रा और भिवंडी इलाकों में 5,439 दोपहिया वाहन खरीदे गए। जिसमें 130 तीनपहिया, 90 तीन पहिया माल वाहक, 1,743 मोटरकार, 294 इलेक्ट्रिक दोपहिया और छह इलेक्ट्रिक मोटरकार खरीदी गई। इसके अलावा, विकलांगों के आठ वाहनों का पंजीकरण आरटीओ द्वारा किया गया हैं। ठाणे उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयंत पाटिल ने बताया कि वाहनों की बिक्री 2 वर्ष पहले की शुरू हो चुकी है। अब इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते नजर आ रहे है। यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। 

पिछले 3 दिनों में बीके वाहन

पिछले तीन दिनों में 344 मोटरसाइकिल और स्कूटर, पांच यात्री रिक्शा, एक तीन पहिया क्सU मालवाहक, 159 चार चक्का, 41 ट्रक, 3 डंपर और 16 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण किया गया है। “दिनों ब दिन बढ़ रहे इर्धन के दामों के कारण आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के वाहनों को वहन करना अब भारी पड़ रहा है। साथ ही अब लोग पर्यावरण पूरक वाहनों को तरजीह दे रहे है। इसलिए अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे है। इसमें एक ही समय पर लागत लगानी पड़ती है।” : सुरेंद्र उपाध्याय (संचालक-टाटा, हेरिटेज मोटर्स)