ठाणे

Published: Dec 22, 2022 03:50 PM IST

Thane Newsठाणे की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद, एक दिन में की गई 2000 करोड़ के निविदा की घोषणा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे: ठाणे शहर (Thane City) की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब दो हजार 22 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के निविदा (Tender) की घोषणा हाल में ही की गई। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का गढ़ के यातायात व्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही वसई खाड़ी पर तीन नए पुलों का निर्माण, शिलफाटा-मानकोली, कल्याण-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (Kalyan-Agra National Highway) पर पुल का चौड़ीकरण किया जाने वाला है। ठाणे जिले सहित शहर और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे यातायात जाम को दूर करने का प्रयास मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पहल किए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में ठाणे और भिवंडी शहरों को जोड़ने के लिए वसई की खाड़ी पर तीन नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गायमुख से पाए गांव, कासरवडवली से खारबाव और कोलशेत से काल्हेर मार्ग शामिल हैं। इन तीनों पुलों के लिए एक हजार 162 करोड़ रुपए के टेंडर की घोषणा की गई हैं।

समय और ईंधन की होगी बचत 

वर्तमान में ठाणे से भिवंडी तक आगरा हाईवे होते हुए कशेली, काल्हेर और अंजुर फाटा होते हुए आना-जाना पड़ता है। इसमें बहुत समय लगता है। ऐसे में इन नए पुलों के निर्माण से परिवहन के लिए समय और ईंधन की बचत होगी। 

वागले इस्टेट क्षेत्र में बनेगा फ्लाईओवर

वागले एस्टेट क्षेत्र में स्थित एस. गो. बर्वे मार्ग पर औद्योगिक एस्टेट और प्रतिष्ठित कंपनियों के कार्यालयों के कारण अधिक व्यस्त सड़कों में से एक है। इससे बर्वे मार्ग पर ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। इसलिए यहां फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 98 करोड़ रुपए के टेंडर की घोषणा की गई हैं।

अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं

ठाणे का प्रवेश द्वार शिलफाटा से मानकोली रोड के लिए 614 करोड़ का टेंडर 148 करोड़ 62 लाख का गांधारी पुल को चौड़ा करने का टेंडर वसई को पालघर से जोड़ने के लिए नारिंगी खाड़ी में मार्बल पाड़ा जेट्टी से दतिवारे जेट्टी तक पुल निर्माण के लिए 741 करोड़ और 741 करोड़ का टेंडर पालघर नदी से वैतराना तक पुल निर्माण परियोजनाओं पर कुल खर्च 2 हजार 763 करोड़ रुपए होने वाला है।