ठाणे

Published: Nov 19, 2022 07:42 PM IST

Sanjay Karleमुंबई-गोवा हाईवे पर बंद कार में मिली गैंगस्टर संजय कार्ले की लाश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai-Goa Highway) पर एक बंद कार में नामी गैंगस्टर संजय कार्ले (Gangster Sanjay Karle) की लाश मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। शुक्रवार की शाम मुंबई-गोवा हाईवे पर एक ऑडी कार (Audi Car) पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने एक व्यक्ति का सिर देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव (Dead Body) को अपने कब्जे में लिया और छानबीन की तो पता चला कि शव कारोबारी का नाम संजय कार्ले है और वह तलेगांव का रहने वाला है। यह कार पिछले दो दिनों से हाईवे पर खड़ी थी। इसके चलते दो-तीन दिन पहले व्यवसायी संजय कार्ले की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई-गोवा हाईवे पर पनवेल इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से एक ऑडी कार खड़ी थी। जब स्थानीय लोगों ने इस पर गौर किया तो उन्होंने शुरू में इसे नजरअंदाज किया। लेकिन शुक्रवार की शाम उन्हें उस वक्त हैरानी हुई जब एक शख्स ने कार के अंदर झांका तो उसमें व्यवसायी संजय कार्ले की लाश पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पनवेल पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने कार्ले के शव को कार से निकाल कर मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि संजय कार्ले के शव को कार में 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखा गया था और वह सड़ चुका था। इसके अलावा पनवेल पुलिस ने बताया कि उनके सीने पर किसी धारदार हथियार से गोली मारी गई है, जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी सामने आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। 

कौन है संजय कार्ले 

संजय कार्ले का तलेगांव में पानी के टैंकर का कारोबार हैं। कार्ले एक व्यापारी होने के साथ ही वह पुणे जिले का एक गैंगस्टर भी था। उसके खिलाफ तलेगांव पुलिस ने मोक्का एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद गिरफ्तार किया गया था और जेल में था। हाल में ही पैरोल पर रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा उसके खिलाफ पिंपरी-चिंचवड पुलिस स्टेशन में सोने के बिस्कुट की बिक्री में ठगी का मामला दर्ज किया गया था।