ठाणे

Published: Feb 03, 2023 08:39 PM IST

Shocking Notice आयकर विभाग ने एक आम आदमी को भेजा एक करोड़ 14 लाख का नोटिस, हैरान रह गया शख्स!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण : आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कल्याण (Kalyan) के थानकर पाड़ा निवासी चंद्रकांत वरक (Chandrakant Varak) को एक करोड़ 14 लाख रुपए का नोटिस (Notice) भेजा है। इनकम टैक्स विभाग के नोटिस को देखकर वरक चौंक गया है। 

वरक थानकर पाड़ा के दुर्गानगर में रहते हैं। वह ठाणे में एक कूरियर कंपनी में हाउस कीपर का काम करता है। वह और उसकी बहन दोनों परिवार के सदस्य हैं। वरक को उनकी कंपनी से मुश्किल से 10,000 रुपए मासिक वेतन मिलता है। चंद्रकांत वरक की सालाना आय 1 लाख 20 हजार रुपए है। हमेशा की तरह जब वह ठाणे में काम करने के लिए घर से निकले तो उन्हें इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिला। यह नोटिस एक करोड़ 14 लाख रुपए की धनराशि का हैं। 

नोटिस मिलने के बाद चंद्रकांत आयकर कार्यालय पहुंचे

इस नोटिस में इस बात का जिक्र हैं कि उनके पैन कार्ड से एक करोड़ 14 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। उन्होंने नोटिस को कई बार पढ़ा। लेकिन बताई गई राशि के लेन-देन के आंकड़े देखकर वे चौंक गए। उनकी स्थिति पूरी तरह असमंजस की स्थिति में थी। यह नोटिस मिलने के बाद वह आयकर कार्यालय पहुंचे। उस समय वहां के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस में उल्लिखित सामग्री के बारे में भी समझाया और पैन कार्ड के माध्यम से 1 करोड़ 14 लाख रुपए का लेनदेन किया गया है। इसलिए वरक ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।