ठाणे

Published: Jul 16, 2022 06:39 PM IST

Illegal Constructionsअवैध निर्माणों पर चला KDMC का बुल्डोजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण : अवैध निर्माणों (Illegal Constructions) के खिलाफ महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं और अनाधिकृत निर्माणों पर लगातार बुल्डोजर (Bulldozer) चलाया जा रहा हैं। दर्जनों अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया गया हैं। जिससे अवैध निर्माण करताओं में हड़कंप मच गया है। 

इसी कड़ी में कमिश्नर के निर्देशानुसार महानगरपालिका के आई वार्ड के सहायक आयुक्त संजय साबले द्वारा कल्याण पूर्व में नंदीवली आरटीओ कार्यालय पासिंग ट्रैक के पास अवैध रूप से बनाये गये 54 रूम, 5 दुकान, 7 फाउंडेशन और 3 झोपड़ियों पर तोड़ू कार्रवाई करते हुए धरासायी कर दिया गया। 

उक्त कार्रवाई अनाधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों और महानगरपालिका के पुलिस कर्मियों, तहसील विभाग के नायब तहसीलदार, कोलसेवाड़ी स्टेशन के पुलिस कर्मियों आर. टी. ओ. विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों और 3 जेसीबी की मदद से की गई। 

अति धोकादायक इमारत पर चला महानगरपालिका का हथौड़ा

अति खतरनाक बन चुकी जर्जर इमारतों पर भी केडीएमसी प्रशासन की कड़ी नजर हैं और लगातार निष्कासन की कार्रवाई की जारही है। कल्याण पश्चिम रामबाग में स्थित ऐसी एक जर्जर इमारत पर महानगरपालिका का हथौड़ा चलाया गया। 

केडीएमसी ब वार्ड के सहायक आयुक्त किशोर ठाकुर ने कल्याण (पश्चिम) रामबाग में एक ग्राउंड प्लस दो मंजिला अति खतरनाक इमारत वाघदरे के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही की, ऊक्त इमारत साल 2022 से नोटिस में थी और यह इमारत खाली थी, यह तोड़ू कार्रवाई सहायक आयुक्त किशोर ठाकुर, अभियंता प्रकाश मोरे, अनधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग के कर्मचारी, महानगरपालिका पुलिस कर्मियों और एक ब्रेकर और हथौड़े की मदद से की गई।