ठाणे

Published: Apr 30, 2022 08:48 PM IST

TMCठाणे में 14 जगहों पर भूस्खलन का खतरा, TMC ने जारी किया नोटिस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे: ठाणे महानगरपालिका प्रशासन मानसून की तैयारियों ने जुटा हुआ है। ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने आपदा पूर्व प्रबंधन के तहत एक सर्वे (Survey) किया था। सर्वे अनुसार, ठाणे शहर (Thane City) में कुल 14 ऐसी जगहें हैं जहां भूस्खलन (Landslide) हो सकता है और वहां के लोगों की जान जा सकती है। टीएमसी प्रशासन ने इन 14 जगहों पर रहने वालों को नोटिस (Notice) देकर जगह खाली करने को कहा है।

गौरतलब है कि टीएमसी प्रशासन मानसून की तैयारियों में जुटा हुआ है। टीएमसी इस मानसून के मौसम में उत्पन्न होने वाली विभिन्न आपदाओं का सामना करने के लिए तैयार है। टीएमसी ने मानसून के दौरान किन जगहों पर आपदा परिस्थिति उत्पन्न हो सकती हैं इसके लिए ठाणे शहर का सर्वे किया था। 

टीएमसी ने कराया था सर्वे

हाल ही में कराए गए सर्वे अनुसार, नाले के पास और पहाड़ी के पास के 14 इलाकों की सूची जारी की गई है। यहां के निवासियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में घरों को खाली करने और अलग घर में जाकर रहने की हिदायत दी गई है। महानगरपालिका द्वारा मिली जानकारी अनुसार, इन जगहों पर नागरिकों नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया है। खाली करवाने का काम टीएमसी कर रही है। 

इन 14 परिसरों पर खतरा

टीएमसी द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुंब्रा, लोकमान्य नगर, कलवा, माजीवाडा-मानपाड़ा के कुछ स्थान शामिल हैं। वहीं गुरुदेव आश्रम के पास उपवन, माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में डोंगरीपाड़ा, पातलीपाड़ा और कलशीपाड़ा शामिल हैं। इसी तरह कलवा प्रभाग समिति के अंतर्गत आतकोनेश्वर नगर, शिव शक्ति नगर, घोलाई नगर, वाघोबा नगर, भास्कर नगर आदि शामिल हैं। वहीं आजाद नगर, गावदेवी मंदिर, केनी नगर, सैनिक नगर और कैलाश नगर जैसे इलाके भी शामिल हैं, जहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।