ठाणे

Published: Sep 21, 2021 12:36 PM IST

Arrestedमहाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला सहित दो लोगों को कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मौके से पांच महिलाओं को बचाया भी गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला और उसके साथी द्वारा लोगों को महिलाओं से मिलवाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने सोमवार दोपहर कपूरबावड़ी में एक जगह छापा मारा। 

यहां से बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)