ठाणे

Published: Jul 09, 2021 08:56 PM IST

Minor Rape नाबालिग युवती से दुराचार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
भिवंडी. नारपोली पुलिस स्टेशन (Narpoli Police Station) अंर्तगत परिसर में 11 वर्षीय लड़की को चाकलेट (Chocolate) देने का बहाना कर उसके साथ 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुराचार किए जाने का संगीन प्रकरण प्रकाश में है। शिकायत पर पुलिस ने दुराचारी को पोक्सो एक्ट (POCSO ACT) के तहत आपराधिक मामला (Criminal Case) दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीया नाबालिग युवती सपरिवार के साथ रहती है। सुबह जब वह घर के सामने खेल रही थी, उसी दौरान ही क्षेत्रीय निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चाकलेट देने का बहाना कर उसको अपने कमरे में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। हादसे के उपरांत घर पहुंची युवती नें परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन सन्न रह गए और घटना की जानकारी से पुलिस को अवगत कराते हुए इंसाफ की गुहार की।
 
 
पुलिस ने तत्काल दुराचार की घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद दुराचारी व्यक्ति को धर दबोचकर कानून के हावले किया गया।  पुलिस ने भादंवि कलम 376, 324 और  पोक्सो कायदा के तहत मामला दाखिल कर आरोपी को भिवंडी कोर्ट में हाजिर किया। नाबालिग युवती से हुए दुराचार मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।