ठाणे

Published: Jun 04, 2023 04:50 PM IST

MTHLMTHL की निर्माण लागत में इतने करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बनेगा ब्रिज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी मुंबई: मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) से जोड़ने वाले ब्रिज (Bridge) की निर्माण लागत में 97 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बात की जानकारी परियोजना के लिए सलाहकार (पीएमसी) की नियुक्ति के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) द्वारा मंगाए गए टेंडर (Tender) से पता चली हैं। जिसमें इस ब्रिज के निर्माण लागत 1,092 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि निर्माण से जुड़े मुख्य टेंडर में इस पुल की लागत 947 करोड़ रुपए बताई गयी थी। 

उल्लेखनीय है कि मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक मुख्य रूप से 22 किमी का मार्ग है। जिसमें से 16 किमी का रास्ता पूरी तरह से समुद्र पर बनाया जा रहा हैं। इस समुद्री पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अब बाकी का काम चल रहा है। यह ब्रिज दक्षिण मुंबई के शिवड़ी (Sewri) से शुरू होकर नवी मुंबई के चिरले में उतरेगा। एमएमआरडीए ने इस पुल को एक विशेष तकनीक से बनाया है, ताकि वहां से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे तक आसानी से पहुंचा जा सकें। इसके निर्माण अंतिम चरण में है। बनाए गए इस एमटीएचएल को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक ब्रिज का निर्माण किया जाना है। 

टेंडर भरने की आखिरी तारीख 20 जून

इस ब्रिज के निर्माण के लिए एमएमआरडीए ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट यानि सलाहकार की नियुक्त करने के लिए टेंडर मंगाए गए हैं। नियुक्त की जाने वाली सलाहकार कंपनी को संबंधित ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य की 30 माह तक निगरानी करनी है। इसके अलावा इस ब्रिज के देखरेख 60 महीनों तक उसी कंपनी को करना होगा जिस कंपनी द्वारा इस फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।  सलाहकार कंपनी के लिए टेंडर भरने की आखिरी तारीख 20 जून है

 

 छह लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है 

एमटीएचएल को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए चिर्ले से पलस्पे फाटा तक छह लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। यह फ्लाईओवर जेएनपीटी रोड को पार करेगा और गोवा हाईवे से जोड़ने का काम करेगा, इससे वाहन चालक चिर्ले से ही गोवा हाईवे तक सीधे पहुंच सकेंगे। चिरले से पलस्पे फाटा फ्लाईओवर 4.50 किमी लंबा होगा। जिसमें से 260 मीटर रेलवे ट्रैक पर होगा। इस ब्रिज का 400 मीटर का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर बनाया जाएगा। ब्रिज के दोनों तरफ 840 मीटर लंबी चढ़ाई होगी, एमटीएचएल को मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले पुल का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।  इन सभी कार्यों की देखरेख संबंधित सलाहकार द्वारा की जानी है जिसकी प्रक्रिया एमएमआरडीए द्वारा शुरू की जा चुकी है।