ठाणे

Published: May 19, 2022 06:29 PM IST

Nikhil Bhamre NCP प्रमुख शरद पवार पर विवादित पोस्ट को लेकर न्यायिक हिरासत में निखिल भामरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : ठाणे के नौपाडा पुलिस स्टेशन (Naupada Police Station) में एक युवक निखिल भामरे (Nikhil Bhamre) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसने विवादित ट्वीट (Controversial Tweet) किया था कि वह बारामती (Baramati) के गांधी (Gandhi) के लिए बारामती के नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को बनाना चाहता है। नौपाडा पुलिस ने बुधवार रात उसे हिरासत में ले लिया। निखिल को ठाणे (Court) की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। उसके बाद पुलिस निखिल को लेकर नासिक के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने नौपाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

नाथूराम गोडसे को बनाने का समय आ गया

गौरतलब है कि निखिल भामरे द्वारा किये गए पोस्ट में विवादास्पद टेक्स्ट था, जिसमें शरद पवार को धमकी दी गई थी। पोस्ट को निखिल भामरे ने ट्वीट किया था। बारामती के गांधी के लिए बारामती के नाथूराम गोडसे को बनाने का समय आ गया है। हालांकि यह पोस्ट मराठी में लिखा गया था। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया। जिसके बाद इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने नौपाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके पहले भामरे को नासिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को ठाणे में हुई घटना के सिलसिले में नौपाडा पुलिस ने उसे नासिक से हिरासत में लिया था। देर रात उसे थाने ले जाया गया था। गुरुवार को उसे ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ पर न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर नासिक के लिए रवाना हो गई।