ठाणे

Published: Dec 12, 2022 02:51 PM IST

Navi Mumbai Newsतुर्भे विभाग में NMMC की कार्रवाई, 1,200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, वसूला इतने रुपए जुर्माना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी मुंबई: तुर्भे विभाग (Turbhe Division) में प्रतिबंधित प्लास्टिक (Ban Plastic) का स्टॉक रखने और बेचने वाले एक दुकानदार और प्लास्टिक की प्रतिबंधित थैलियों का उपयोग करने वाले तीन अन्य विक्रेताओं पर नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) की टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान महानगरपालिका की टीम ने उक्त लोगों से 1,200 किलो से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां और सामग्री बरामद कर के 25 हजार रुपए का दंड (Fine) वसूला।

नवी मुंबई महानगरपालिका के तुर्भे विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तुर्भें के सेक्टर-18 स्थित महावीर मार्केट में पूजा प्लास्टिक के गोदाम पर छापेमारी की गई। इस दौरान यहां से 1,200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां और सामान जब्त किया गया। यह व्यवसायी पहले भी प्लास्टिक के प्रतिबंधित उपयोग का अपराध कर चुका है। इसके पास से 10 हजार रुपए का दंड वसूला गया। 

तीन विक्रेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई

इसी तरह तुर्भे विभाग में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने वाले अन्य तीन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके पास से प्लास्टिक बैग और प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। इन लोगों का यह पहला अपराध होने के कारण इनसे कुल 5 हजार रुपए के हिसाब से कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

महानगरपालिका कमिश्नर के निर्देश पर शुरू किया गया है अभियान

गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, महानगरपालिका क्षेत्र के सभी विभागों में प्लास्टिक विरोधी अभियान को और प्रभावी तरीके से शुरू किया गया है। तुर्भे में महानगरपालिका के सहायक आयुक्त दादासाहेब चाबुकस्वार और तुर्भे विभाग के अधिकारी सुखदेव येडवे के नेतृत्व में महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम उक्त कार्रवाई की। महानगरपालिका कमिश्निर नार्वेकर ने नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से पूरी तरह परहेज करें और कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग कर के प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद हो, इसमें महानगरपालिका का सहयोग करें।