ठाणे

Published: Oct 23, 2022 07:56 PM IST

Diwali 2022 NMMC कमिश्नर ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, इतने कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) में कार्यरत 85 कर्मचारियों की पदोन्नति (Promotion) और सुनिश्चित प्रगति योजना लागू करते हुए महानगरपालिका कमिश्नर ने इस कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। दिवाली से पहले महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा लिए गए उक्त फैसले से लाभ पाने वाले कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

महानगरपालिका की पदोन्नत समिति की अनुशंसा के अनुसार, महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर ने जिन 24 कर्मचारियों के पदोन्नत किया है, उसमें 18 कर्मचारियों को वरिष्ठ लिपिक (लेखा) से उप लेखाकार / लेखा परीक्षक पद दिया गया है, जबकि चार उप स्वच्छता निरीक्षकों को स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार संशोधित सेवा आश्वासित प्रगति योजना के तहत जिन 63 कर्मचारियों को तीन लाभ का लाभ दिया गया है, जिसमें एक शाखा अभियंता, 10 जॉइनर, आठ प्लंबर, 15 हेल्पर, पांच मीटर रीडर, सात वायरमैन, सात माली और बहुउद्देशीय सेवक और 10 सर्जरी सहायकों का समावेश है। इसमें चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।

पदोन्नति समिति के कार्यों की समीक्षा की

राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर पदभार ग्रहण करने के बाद अन्य कार्यों की तरह अधिकारियों-कर्मचारियों के सवालों पर विशेष ध्यान दे रहें है। इस काम के दौरान उन्होंने पदोन्नति समिति के कार्यों की समीक्षा की। जिसके बाद उक्त निर्णय लिया। गौरतलब है कि विगत डेढ़ साल में महानगरपालिका के 35 संवर्गों में 315 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें वरिष्ठ पदों से लेकर चतुर्थ श्रेणी के सभी संवर्गों को न्याय दिलाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा महानगरपालिका के 50 संवर्गों के 583 अधिकारियों, कर्मचारियों को बेहतर के तहत सुनिश्चित उन्नति योजना के तीन लाभों का लाभ दिया गया है।

सुनिश्चित प्रगति योजनाओं के तहत नवी मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तरह की प्रोन्नति और तीन वर्ष की बेहतर सेवा का लाभ मिले, इसके लिए समिति को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में कर्मचारियों को इस तरह का लाभ मिलते रहे, इसके बारे में भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है।

-राजेश नार्वेकर, कमिश्नर, नवी मुंबई महानगरपालिका