ठाणे

Published: Oct 31, 2022 03:13 PM IST

Kalyan Newsकल्याण पूर्व में बनेगा उत्तर भारतीय भवन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण: उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों में आस्था का सर्वोच्च स्थान रखने वाली छठ पूजा का समारोह नंदीवली सरोवर में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (MP Dr. Shrikant Shinde) की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।  इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उत्तर भारतीय भवन निर्माण (North Indian Building Construction) के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

कल्याण ग्रामीण स्थित नंदीवली की झील में छठ पूजा का आयोजन 20 साल से अधिक समय से हो रहा है। आदर्श छठ सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित इस छठ पूजा समारोह में पूर्व नगरसेवक नवीन गवली, उद्योगपति संजय शेठ गायकवाड़, राहुल पाटिल के साथ-साथ रामदास धोने, रामदुलारे यादव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मेट्रो मॉल के पास में ही बनेगा भवन

इस अवसर पर उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में रह रहे हैं। इन भाइयों को अपनी परंपरा और संस्कृति को  संजोए रखने के लिए और समाज के उत्थान के लिए एक उत्तर भारतीय भवन की आवश्यकता है और इस झील को भी सुंदर बनाने की आवश्यकता है।इसके लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो मॉल के बगल में आरक्षित प्लॉट पर बनने वाले नियोजित उत्तर भारतीय भवन का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

किया गया था छठ पूजा का आयोजन 

इस वर्ष पहली बार चक्की नाका स्थित गुणगोपाल मंदिर के परिसर में कृतिम तालाब बनाया गया, जहां  शिंदे सेना उत्तर भारतीय सेल के प्रमुख सी.पी. मिश्रा, विनीत पांडेय, प्रशांत तिवारी के आयोजन में  छठ पूजा का आयोजन किया गया।  इस स्थान पर भी डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उपस्थित रहकर भारी संख्या में मौजूद उत्तर भरतीय समाज बंधुओं को  शुभकामनाएं दी।