ठाणे

Published: Apr 28, 2022 04:15 PM IST

Thaneरिक्शा चालकों की मनमानी से यात्री नागरिक परेशान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आये दिन रिक्शा चालकों की मनमानी के बारे में  यात्रियों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों  के अनुसार रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। भारी संख्या में रिक्शा और यातायात की भीड़ में भारी वृद्धि ने आरटीओ, यातायात पुलिस प्रशासन को कमजोर कर दिया है। आरटीओ की रिक्शा यात्रा शिकायत हेल्पलाइन बंद है, कल्याण आरटीओ ने व्हाट्सएप नंबर रिक्शा यात्रा हेल्पलाइन जारी की थी लेकिन उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर प्रभावी नहीं है। 

तत्काल कार्रवाई 

मुंबई शहर में, टैक्सी यात्रा शिकायत निवारण के लिए यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा एक संयुक्त हेल्पलाइन प्रदान की गई है। टैक्सी चालक ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ से शिकायत का सत्यापन कर टैक्सी चालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हैं। मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर हेल्पलाइन सूचना और जन जागरूकता बोर्ड स्थापित किए गए हैं। 

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र के भी यात्री मांग कर रहे हैं कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तर्ज पर कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में संयुक्त यातायात पुलिस और आरटीओ रिक्शा यात्रा शिकायत हेल्पलाइन स्थापित की जाए और हेल्पलाइन नंबर जगह-,जगह लिखकर जनता को बताया जाए।