ठाणे

Published: May 25, 2023 04:19 PM IST

No Water Supply in Bhiwandiभिवंडी शहर के लोग रहें सतर्क, आज 24 घंटे के लिए नहीं होगी वॉटर सप्लाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) क्षेत्र के अंतर्गत करीब आधे से अधिक शहर के हिस्से में आगामी शुक्रवार सुबह 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे अर्थात 24 घंटों तक जलापूर्ति जलवाहिनी की मरम्मत (Repair) के लिए पूर्णतया बंद रहेगी। जिससे 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति नहीं (No Water Supply) होगी। भिवंडी महानगरपालिका को उक्त जानकारी जलापूर्ति कंपनी स्टेम वाटर डिस्ट्रीव्यूटर एंड इन्फ्रा कंपनी (Stem Water Distributor And Infra Company) के व्यवस्थापकीय संचालक संकेत मोहन घरत ने दी है। भिवंडी महानगरपालिका के जलापूर्ति कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने शहरवासियों से घरेलू कार्यों के लिए जल संचय कर भिवंडी महानगरपालिका का सहयोग किए जाने का आह्वान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेम वाटर डिस्ट्रीव्यूटर एंड इन्फ्रा कंपनी द्वारा जलापूर्ति किए जाने वाली जल वाहिनी की मरम्मत के लिए आगामी 26 मई शुक्रवार सुबह 9 बजे से 27 मई शनिवार सुबह 9 बजे अर्थात 24 घंटे तक जलापूर्ति शटडाउन का निर्णय लिया हैं।

इन इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी बंद

स्टेम वाटर कंपनी द्वारा 24 घंटे जलापूर्ति शटडाउन का व्यापक असर शहर स्थित करीब 70 प्रतिशत एरिया जैसे कामतघर, ताड़ाली, नेहरू नगर, नई बस्ती, टेमघर,भादवड़, अशोकनगर, कल्याण रोड,गोपाल नगर, बंजार पट्टी नाका परिसर, मिल्लत नगर, एस टी स्टैंड, बाला कंपाउंड, मिल्लत नगर, शिवाजी चौक, नजराना कंपाउंड, कोंबड पाड़ा, आदर्श पार्क सहित तमाम रहिवासी क्षेत्रों में पड़ेगा। 

महानगरपालिका ने की लोगों से ये अपील

महानगरपालिका जलापूर्ति अभियंता संदीप पटनावर ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि आगामी शुक्रवार से शनिवार सुबह 9 बजे तक जलापूर्ति शटडाउन समयावधि के पूर्व घरेलू कार्यों के उपयोग के लिए जल संचय अवश्य करें। जलापूर्ति शटडाउन के उपरांत शनिवार को जलापूर्ति शुरू होने के बावजूद कुछ घंटों तक पानी का प्रेशर कम होगा। शहरवासी जल संचय कर महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग का सहयोग करें।