ठाणे

Published: Jul 23, 2021 11:23 PM IST

Press Clubप्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, आनंद मोरे बने एक साल के लिए पुनः अध्यक्ष

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण. प्रेस क्लब कल्याण (Press Club Kalyan) की वार्षिक सर्वसाधारण सभा (Annual General Meeting) बुधवार की देर शाम कल्याण (Kalyan) के राजा होटल (Raja Hotel) में संपन्न हुई। इस दौरान प्रेस क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे। सर्वसाधारण सभा में प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें पुनः एक साल के लिए अध्यक्ष (President) पद पर आनंद मोरे (Anand More) को चुना गया, उपाध्यक्ष पदपर (Vice President) अशोक वर्मा (Ashok Verma) को चुना गया।

प्रेस क्लब कल्याण की नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर विष्णु कुमार चौधरी, खजिनदार एसएन दुबे और प्रमुख सलाहकार के रूप में ज्येष्ठ पत्रकार रमेश दुधालकर और नवीन भानुशाली का चयन किया गया। वहीं सदस्य के रूप में रवि चौधरी, दत्तात्रय भाटे, प्रवीण आंब्रे और अतुल फड़के को चुना गया। बैठक में प्रेस क्लब की  उन्नति सहित तमाम विषयों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव रखते हुए पत्रकारों के लिए आरक्षित भूखंड पर जोर दिया। संस्था के सलाहकार नवीन भानुशाली ने आरक्षित भूखंड के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

खजिनदार एस.एन. दुबे के सुझाव पर ब्लैक फंगस नामक बीमारी से जूझ रहे एक साथी पत्रकार को फौरन आर्थिक मदद पहुंचाने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद मोरे और उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें मिलजुल कर काम करना है और पत्रकारों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखना है। प्रेस क्लब के सचिव विष्णु कुमार चौधरी ने नवनियुक्त सदस्यों को बढ़ाई देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।