ठाणे

Published: Nov 29, 2021 10:11 PM IST

Omicron Search Operationदक्षिण अफ्रीका से ठाणे पहुंचे सात प्रवासी, महानगरपालिका ने शुरू किया तलाशी अभियान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

ठाणे : दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से एक नागरिक के डोंबिवली में कोरोना से संक्रमित आने के बाद ठाणे महानगरपालिका प्रशासन (Thane Municipal Administration) जाग गई हैं। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे (Thane) में भी, 14 से 26 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका से सात नागरिक आए है। इसी के तहत अब ठाणे महानगरपालिका ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। उक्त जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने दी। 

 ठाणे में इस समय कोरोना मरीजों की घटती संख्या के बावजूद दक्षिण अफ्रीका में मिल रहे नए कोरोना के वैरियंट ने महानगरपालिका अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।गौरतलब है की ठाणे जिले के डोंबिवली के एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को रविवार को कोरोना का पता चला था। जिसके बाद ठाणे महानगरपालिका प्रशासन भी जोर शोर से दक्षिण अफ्रीका से आए व्यक्तियों के बारें में जानकारी एकत्रित करने में लग गई है। 

ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. शर्मा ने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन की तरफ से 12 से 26 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका से ठाणे आए नागरिकों की संख्या की खोज शुरू की, तो जानकारी सामने आई कि इस दौरान सात नागरिक ठाणे आए। सात लोगों के नाम उपलब्ध कराए गए हैं, जिसके अनुसार तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके अनुसार उनकी जांच की जाएगी। कोरोना पॉजिटिव आने वालों को भी अलग किया जाएगा। कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेश से आने वाले नागरिकों की जांच की जाएगी।